एक ही स्थान पर पलटी दो टूरिस्ट बसें, राहगीर की मौत, 5 घायल

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

मनाली नेशनल हाईवे पर पंजाब-हिमाचल की सीमा गरामौड़ा पर रविवार सुबह एक ही जगह पर दो सडक हादसे पेश आए, दोनों हादसे तेज रफ्तारी के चलते हुए है और दोनों हादसों में टूरिस्ट बसे दुर्घटनाग्रस्त हुई है | इस हादसे में सडक किनारे खड़ी एक युवती की बस की टक्कर से मौके पर मौत हो गई जबकि पांच युवक घायल हो गए।

युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए एफआरयु नालागढ़ ले जाया गया है जबकि पांच गम्भीर घायलों को सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया है | दोनों बसे पर्यटकों से भरी हुई थी और बसों में 45-45 लोग सवार थे  | गनीमत यह रही कि बस चालक ने बस को सडक से खाई की तरफ लुढका दिया, अगर बस सीधी आती तो दूसरी बस के सभी पर्यटक, वहां खड़े स्थानीय लोग और पुलिस टीम भी इसकी चपेट में आ सकते थे |

हादसे के बाद दोनों बसों के चालक मौके से फरार हो गये है| सूचना मिलने के बाद एसडीएम स्वारघाट राजकुमार , डीएसपी नैना देवी , एसपी एसआर राणा बिलासपुर भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लिया |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...