एनएसएस शिविर के दूसरे दिन की गई महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल

एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगडा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को महाविद्यालय प्रांगण में प्राचार्य डाॅ बलजीत सिंह पटियाल की अध्यक्षता में किया गया था और शिविर के दूसरे दिन इसमें स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की।

इस शिविर में एनएसएस यूनिट 1 एवं युनिट 2 के लगभग 55 छात्र – छात्राऐं प्रभारी डॉ आशीष मेहता एवं डाॅ यांचन डोलमा के निर्देशन में भाग ले रहे हैं। प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने बताया कि एनएसएस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

एनएसएस से आपसी सहयोग की भावना पैदा होती है तथा जीवन की विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में भी किस प्रकार सामंजस्य बिठाकर जीवन को सरल बनाया जाता है, की भावना भी पनपती है। एनएसएस प्रभारी डॉ आशीष मेहता ने आगामी दिनों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कांगडा नगर में स्वच्छता सम्बन्धी रैली एवं खेलकूद आदि का आयोजन भी किया जाएगा।

शिविर में प्राचार्य,एनएसएस यूनिट प्रभारी एवं छात्र छात्राओं सहित डॉ नरेश शर्मा तथा डॉ अरूणदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...