चाय पान के साथ-साथ कार्यकारिणी का किया विस्तार

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

शनिवार को नव वर्ष के उपलक्ष में चम्बा जिला बार एसोसिएशन की बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता अंकुश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  इसमें चाय पान के साथ-साथ कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और इस वर्ष के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई । विशेष है कि 31 दिसंबर को हुए चुनाव में अधिवक्ता अंकुश गुप्ता अध्यक्ष, अधिवक्ता उज्जवल महाजन उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता अभिषेक कटोच महासचिव चुने गए हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी देते हुए प्रेस सचिव अधिवक्ता सुभाष शर्मा ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों का ब्यौरा दिया जिसके अनुसार अधिवक्ता हिमांशी गौतम को संयुक्त सचिव ,अधिवक्ता सुभाष शर्मा को प्रेस सचिव ,अधिवक्ता सूर्य भानु प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता संतोषी ठाकुर को लाइब्रेरियन नियुक्त किया गया। जारीकर्ता : अधिवक्ता सुभाष शर्मा प्रेस सचिव

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...