ई-वोटिंग से तसल्ली ना हुई हो तो इन्तजार करें कुछ महीने: संजय कपूर

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

हिमाचल युवा शक्ति के अध्यक्ष संजय कपूर ने भट्टियात आजतक ग्रूप के मध्य से हुए ई वोटिंग सर्वे पर चुटपुट राजनैतिक तत्व को नसीहत देते हुए कहा कि खुद की पोजीशन जानने के लिए करवाए गए सर्वे में भी अगर आपको इस परिणाम से तसल्ली ना हुई हो तो कुछ महीने और रुक जाओ इससे भी कई गुणा ज्यादा परिणाम आपको धरातल पर देखने को मिलेगा ।

भट्टियात की जनता ने ई वोटिंग में जो सहयोग भट्टियात की शान कुलदीप सिंह पठानिया को किया है अगर सभी विरोधी पार्टी के कुल वोट जोड़ दिया जाए तो भी उनके बराबर नही पहुँच पाएगा । भट्टियात विधान सभा क्षेत्र में ई वोटिंग के मध्य से कुल मतदान 3370 जिसमें कॉंग्रेस पार्टी 1618 वोट, भाजपा 859 वोट, आजाद 743 वोट, कम्युनिस्ट पार्टी 37 वोट, आप आदमी पार्टी 31 वोट, नोटा 82 वोट जनता का प्रचंड बहुमत हिमाचल प्रदेश कॉंग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया के पक्ष में रहा जिसके लिए हिमाचल युवा शक्ति के अध्यक्ष संजय कपूर ने कुलदीप सिंह पठानिया को बधाई दी ।

इसके साथ ही हिमाचल युवा शक्ति के अध्यक्ष संजय कपूर ने पूरे प्रदेश के युवाओं को नए साल की बधाई दी और संदेश देते हुए कहा कि युवा शक्ति सच्चाई का साथ देगी युवाओं की बेरोजगारी का खास ध्यान रखा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...