
काँगड़ा-राजीव जस्वाल
कड़कड़ाती ठंड में गर्म कंबल का सहारा किसी गरीब को मिल जाए तो इससे बड़ा पुन्य और परोपकार का काम कोई नहीं होगा। ऐसे ही पुन्य का कार्य किया गया है माँ भद्रकाली मंदिर तकीपुर के सेवकों द्वारा मंदिर कमेटी के सेवकों द्वारा। कमेटी के सेवकों द्वारा बाई पास कांगड़ा के पास तथा रानीताल में झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले गरीब प्रवासी परिवारों को 50 से अधिक कंबल बांटे गए।
मंदिर के मुख्य सेवक एवं संचालक गुलशन कुमार ने ये जानकारी देते हुए बताया कि बहुत दिन से मंदिर के सेवक इस पुनीत कार्य को पूरा करना चाहते थे जोकि मां भद्रकाली की कृपा से पूर्ण हुआ। उन्होने बताया कि भविष्य में भी मंदिर के सेवक परमार्थ के ऐसे कार्य करते रहेंगे।
