ट्रक से मार्बल उतारते वक्‍त नीचे दबे पांच लोग, दो की मौत, तीन की हालत नाजुक

--Advertisement--

Image

ऊना-अमित शर्मा

जिला मुख्यालय ऊना में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय भवन में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई व तीन गंभीर रूप से घायल हैं। एक ट्रक से मार्बल का पत्थर उतारते समय यह हादसा पेश आया। पत्थर को उतारते वक्‍त पांच मजदूर नीचे दब गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से फौरी तौर पर राहत कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे में दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाकी तीन मजदूरों को पत्थर के नीचे से निकालकर सिविल अस्‍पताल ऊना ले जाया गया।

चिकित्‍सकों की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है। बताया जा रहा है हादसे में घायलों की स्थिति अभी तक नाजुक बनी हुई है। एक गंभीर रूप से घायल को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

एएसपी ऊना विनोद धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि मिनी सचिवालय के निर्माणाधीन भवन में मार्बल पत्थर उतारते समय हादसा पेश आया है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि बाकी घायलों की स्थिति अभी नाजुक है।

हादसे में घायल लोगों की पहचान तुला राम, शिवा पुत्र जगदीश, मोहन पुत्र फ‍ितर राम व केदार नाथ निवासी गांव झबड़ी जिला बलौदा छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। उक्‍त चारों घायल छत्‍तीसगढ़ के रहने वाले हैं, जबकि शंकर पुत्र चुलाय पासवान गांवपुर जिला समस्‍तीपुर बिहार का रहने वाला है।

ये सभी लोग मिनी सचिवालय भवन निर्माण कार्य में लगे गए थे। इसी बीच शनिवार को सुबह मार्बल की गाड़ी अनलोड होने के लिए पहुंची थी। गाड़ी से मार्बल उतारने के लिए इन पांचों ने कार्य शुरू किया तो गाड़ी के बीच मार्बल को टिकाने और बैलेंस के लिए लगाई गई स्पाट अनियंत्रित हो गई, जिससे पांचों मार्बल के नीचे दब गए।

इसी बीच जहां बचाओ-बचाओ की आवाजें लगाने लगीं। साथी मजदूरों ने किसी तरह इन्हें बाहर निकाला। जिसके बाद इन्हें एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया।

डीसी राघव शर्मा स्वयं घायलों के कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसडीएम निधि पटेल ने कहा कि मृतकों के स्‍वजनों को मौके पर 25-25 हजार और घायलों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...