सडक हादसे में ट्रक चालक घायल, टांडा रेफर

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

पुलिस चौकी सिहुन्ता के तहत समोट टिक्करी सडक पर हुए हादसे में ट्रक चालक घायल।जानकारी के अनुसार पौने पांच बजे समोट टिक्करी सडक के कार्य के चलते हादसे में ट्रक HP-38 c 8905 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रक चालक ही ट्रक में मौजूद था। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा मौके पर मौजूद वर्करों ने उसे समोट अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसे टांडा रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार चालक की पहचान 45 वर्षीय प्यारे लाल पुत्र छांगा राम गांव वनोली ग्राम पंचायत थुलेल के रूप में हुई है। हादसे के वक़्त वह सियाडा नामक जगह पर ट्रक लगा रहा था। इस दौरान सियाडा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में हादसे का शिकार हो गया।

उधर पुलिस चौकी प्रभारी शशीपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि  मामला उनके ध्यानार्थ है,पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया है। उधर सीएचसी समोट के एम.ओ. डोक्टर विनीत ठाकुर ने बताया कि चालक की दोनों टांगें फ्रैक्चर व सर पर गहरी चोंटे तथा चेस्ट में चोंटे आई है। इसलिए घायल चालक को टांडा रेफर कर दिया गया |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...