
चम्बा- भूषण गुरुंग
व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने जीएसटी दर जोकि 1 जनवरी 2022 से 5% से 12% होने जा रही थी इस दर को पहले की तरह 5% रहने पर रखने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष सुमेश शर्मा हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल का तहे दिल से धन्यवाद किया है।
व्यापार मंडल के प्रधान कुलभूषण धीमान महामंत्री विकास महाजन उपप्रधान मियक महाजन ,प्रांजल सोगा ,सह सचिव सुदर्शन शर्मा,प्रेस सचिव पंकज कपूर,कुलदीप शर्मा कोषाध्यक्ष जीवन मेहरा, एवं मुख्य सलाहकार कुशमेश महाजन एवं विजय महाजन एवं व्यापार मंडल के सभी प्रतिनिधियों ने, और रेडीमेड -मनियारी, बूट चप्पल, कपडा विकेता, हैंडलूम विक्रेता, यूनियन के प्रधान अंशुमन शर्मा ने भी सरकार का तहे दिल से धन्यवाद किया है।
व्यापार मंडल के प्रधान कुलभूषण धीमान एवं महासचिव विकास महाजन का कहना है यदि यह टेक्स ज्यादा रहता तो छोटे व्यापारियों को व्यापार करना बहुत मुश्किल हो जाना था।पिछले 2 वर्ष से करोना काल के चलते स्थानीय बाजारों की हालत बहुत खराब है। और आए दिन बाहरी राज्यों से आने वाले फेरी विक्रेताओं के कारण बाजारों में व्यापारियों की काम करने की हालत बहुत खराब हो चुकी है।
