सड़क के विस्तार कार्य में धांधली का आरोप, अधिकारियों का किया घेराव

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रामपुर के समीप नोग वेली को जोड़ने वाली डकोलड, शिगला, शनेरी सड़क के विस्तार कार्य में संबंधित क्षेत्र के लोगों ने विभाग पर धांधली का आरोप लगाया है। विभाग की कार्यप्रणाली से नाखुश शिगला और डंसा पंचायत के लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने अधिकारियों का घेराव भी किया।

लोगों ने सड़क से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यो में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। विभाग के अधिकारियों ने तर्क दिया है कि सभी काम तय मापदंडों के अनुसार ही किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क के करीब 10 किलोमीटर हिस्से में सुधार के लिए 12 करोड़ रुपये ठेकेदार के माध्यम से खर्च किए जाने हैं।

वहीं, विभागीय कार्यो से नाखुश शिगला और डंसा पंचायत के लोगों ने पंचायत प्रधानों समेत प्रदर्शन कर अधिकारियों का घेराव किया। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डीपीआर के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। लोगों का आरोप है कि मौके पर विभाग के अधिकारी कार्य करवाने नहीं आते हैं। इससे गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं हो रहा है।

लोगों ने डीपीआर की प्रति के साथ मेजरमेंट बुक की प्रति की भी मांग की है ताकि धांधली को सामने लाया जा सके। ग्रामीणों ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की है। आरोप है कि सरकार विकास कार्यो के लिए पैसा दे रही है लेकिन अधिकतर राशि को सही तरीके से खर्च नहीं किया जा रहा है। कार्य देखने के लिए मौके पर नहीं होते है अधिकारी।

डंसा पंचायत के प्रधान देशराज हुड्डन ने कहा कि लोग सड़क पर इसलिए उतरे हैं क्योंकि डीपीआर के अनुरूप जो कार्य सड़क के विस्तार का होना चाहिए, वो नहीं हो रहा है। अधिकारी कार्य को देखने के लिए मौके पर नहीं होते हैं। वहीं, शिंगला के पंचायत प्रधान राजकुमार ने कहा कि ग्रामीणों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क विस्तार का कार्य ठीक नहीं हो रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...