सुधीर शर्मा के बयान पर विशाल नैहरिया का पलटवार, कहा उन्हें अनाप शनाप बयानबाजी की आदत

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की ओर से कोरोना वैक्सीनेशन और अन्य मुद्दों को लेकर गत दिनों जारी किए गए बयान पर धर्मशाला विधायक विशाल नैहरिया ने पलटवार किया है। विधायक विशाल नैहरिया ने कहा पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेताओं की आदत ही है कि आए दिन कोई न कोई अनाप शनाप बयान देते रहते हैं। वह लोग प्रदेश के विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं, उन्हें विपक्ष की भूमिका निभाने दीजिए। मंडी का आयोजन सरकार के चार सालों के विकास एवं उपलब्धियों के जश्न से बढ़कर कांग्रेस के राजनीति से बाहर होने के चार सालों का भी जश्न है।

प्रदेश की जनता ने उन्हें चार साल पहले राजनीति से बाहर कर दिया था। मंडी में सरकार उसका भी जश्न मनाएगी। उन्होंने कहा देश व प्रदेश में कांग्रेस सबसे अधिक सत्‍तासीन रही है, तब कांग्रेस ने जनता को लूटने और गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं किया।

अब जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में विकास हो रहा है, तो इन कांग्रेसी नेताओं को विकास हजम नहीं हो रहा है। कांग्रेस के नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस तरह के झूठे व मनघंड़त आरोप सरकार पर लगा रहे हैं। लेकिन इन लोगों को याद रखना चाहिए कि जनता कांग्रेस की सच जान चुकी है, उनकी बातों में कभी नहीं आने वाली।

हिमाचल में जयराम सरकार ने सत्ता संभाली है, तबसे हर क्षेत्र में हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी के साथ ही निजी क्षेत्र में भी रोजगार का प्रावधान किया गया है। जयराम सरकार राज्य के युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के आधार पर हजारों युवाओं को रोजगार दे रही है।

नैहरिया ने कहा कोविड महामारी के बावजूद प्रदेश सरकार ने जिस तरह से कोविड वैक्सीनेशन को लेकर काम किया है उसे खुद देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सराहा है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के चलते निजी क्षेत्र में बेरोजगार हुए युवाओं को भी प्रदेश सरकार ने  स्वरोजगार के जरिए रोजगार उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में स्कूल एडमिशन को लेकर अहम नियम, सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू

हिमाचल प्रदेश में स्कूलों में दाखिले के लिए निर्धारित...

मां ज्वाला के दरबार में श्रद्धालु की अनोखी भेंट, मन्नत पूरी होने पर चढ़ाया सोने का छत्र

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वाला मंदिर में...

दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, अध्यापिका की मौत; पति-बच्चे और भाभी घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसे...