पीएम मोदी को सुनने के लिए प्रदेशभर से मंडी पहुंचेंगे 89 हजार कार्यकर्ता, देखिए जिलावार आंकड़ा

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

प्रदेश सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर 27 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हर जिले से कार्यकर्ताओं का कोटा तय कर दिया है। पूरे प्रदेश से 89,150 भाजपा कार्यकर्ता इस रैली में पहुंचेंगे। इनमें सबसे ज्यादा मंडी जिला से 29000, सुंदरनगर संगठनात्मक जिला से 22,000 और कुल्लू से 12000 कार्यकर्ता शामिल किए हैं।

शिमला से सबसे कम 400 तो महासू से 700 कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा अन्य जिलों को दो से चार हजार कार्यकर्ता पहुंचाने होंगे। भाजपा का मानना है कि इस कार्यक्रम में नजदीक होने के कारण मंडी, कुल्लू और सुंदरनगर पर ज्यादा भार रहेगा। पार्टी ने एक लाख लोगों को कार्यक्रम में पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए मंडी के पड्डल मैदान में एक लाख से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे। किस पदाधिकारी की क्या जिम्मेदारी है। यह भी भाजपा ने तय कर लिया है। इसकी निगरानी संगठन की ओर से की जा रही है। जिला से लेकर मंडल स्तर पर लोगों को कार्यक्रम में बिना किसी परेशानी के पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इसके लिए मंडलस्तर पर ही प्लान तैयार करने का निर्देश है।

किस जिला व संगठनात्मक जिला से कितने कार्यकर्ताओं को पहुंचाने का लक्ष्य

  • जिला, कार्यकर्ताओं की संख्या
  • चंबा, 1000
  • नूरपुर, 1750
  • देहरा, 1200
  • पालमपुर, 2000
  • कांगड़ा, 2000
  • लाहुल  स्पीति, 1000
  • कुल्लू, 12000
  • सुंदरनगर, 22000
  • मंडी, 29000
  • हमीरपुर, 5000
  • ऊना, 2200
  • बिलासपुर, 5500
  • सोलन, 1300
  • सिरमौर, 1600
  • महासू, 700
  • शिमला, 400
  • किन्नौर, 500
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में स्कूल एडमिशन को लेकर अहम नियम, सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू

हिमाचल प्रदेश में स्कूलों में दाखिले के लिए निर्धारित...

मां ज्वाला के दरबार में श्रद्धालु की अनोखी भेंट, मन्नत पूरी होने पर चढ़ाया सोने का छत्र

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वाला मंदिर में...

दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, अध्यापिका की मौत; पति-बच्चे और भाभी घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसे...