भीषण अग्रिकांड, 18 कमरे राख, खुले आसमान तले आए 5 परिवार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

उपमंडल ठियोग के साथ लगते मतियाना की कलिंड पंचायत के टीर मनलोग गांव में आगजनी का मामला सामने आया है, जिसमें पांच परिवार बेघर हुए हंै। मामला रात करीब दो बजे का है, जब आगजनी की घटना हुई, सभी लोग घरों में सोए हुए थे कि अचानक से शोर सुन बाहर निकल पड़े। इसी बीच देखते ही देखते सब आग की भेंट चढ़ गया।

आगजनी में प्रदीप पुत्र हिरू राम, मदन लाल पुत्र हिरू राम, राकेश पुत्र हिरू राम, धनी राम पुत्र कामना राम, प्रकाश पुत्र धनी राम सभी के घर जल गए हैं। करीब 18 कमरें आग की भेंट चढऩे से सभी लोग बेघर हो गए हैं। सडक़ तंग होने के कारण एवं गांव में पानी की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण लोग आगजनी की लपटों को देखने को मजबूर हुए।

स्थानीय युवक के बोल 

गांव के राजीव ने बताया की उनका गांव एक दलित बस्ती है और बीती रात हुई आगजनी की घटना में उनके गांव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पंचायत प्रधान सतीश वर्मा के बोल

पंचायत प्रधान सतीश वर्मा ने बताया कि उन्हें आगजनी की सूचना सुबह करीब 5 बजे मिली, जिसके बाद इसी सूचना प्रशासन को दी। सतीश ने बताया की गांव की सडक़ की हालात दयनीय है। पीडि़त परिवारों की मदद को लेकर भी उन्होंने प्रशासन से अधिक से अधिक सहायता करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...