रूट पर जाने के लिए तैयार बस लुढ़ककर शेड में जा घुसी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एचआरटीसी वर्कशॉप से रूट पर जाने के लिए तैयार बस एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा आज सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर ने बस को स्टार्ट तो कर दिया था, लेकिन हैंड ब्रेक की स्थिति चेक नहीं की। जैसे ही चालक बस से बाहर निकला, बस लुढ़कने लगी और वर्कशॉप के पास बने शेड में जा घुसी।

यह हादसा तब हुआ जब बस उतराई की दिशा में थी और ब्रेक न लगे होने की वजह से बस नियंत्रण से बाहर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से बस को शेड से बाहर निकाला।

डीएम राजकुमार पाठक के बोल

इस घटना के बाद एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के डीएम राजकुमार पाठक ने बताया कि हादसे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और सुरक्षा प्रोटोकॉल को और मजबूत किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...