नूरपुर के चौगान मैदान में भव्य स्टेडियम निर्माण सपना बहुत जल्द हो रहा साकार- राकेश पठानियां

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

नूरपुर के चौगान मैदान में भव्य स्टेडियम को निर्माण कराना मेरा सपना था जो अब बहुत जल्द साकार हो रहा है।यह कहना है वन,युवा सेवाएं एवं खेलमंत्री राकेश पठानिया का। आज मैदान में वन रहे इस बहुद्देश्यीय स्टेडियम निर्माण का औचक निरक्षण के बाद प्रेस क्लब नूरपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पठानिया ने कहा कि इस मैदान में स्टेडियम निर्माण को लेकर मात्र राजनीति ही होती आई है।

कांग्रेस पार्टी जब भी सत्ता में आई उसने इस मैदान के लिए कभी संजीदगी नहीं दिखाई और एक फूटी कौड़ी तक इस निर्माण के लिए मंजूर कराई।पठानिया ने कहा कि उन्होंने ना केवल जहां बनने जा रहे बहुद्देश्यीय स्टेडियम का भूमि पूजन किया बल्कि इसका निर्माण भी युद्धस्तर पर जारी है।

उन्होंने कहा कि पहली मार्च तक इस खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य सम्पन्न होने के बाद इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। पठानिया ने कहा कि बहुद्देश्यीय खेल स्टेडियम में 400 मीटर का सिथेंटिक ट्रैक भी तैयार होगा।उन्होंने कहा कि यह बहुद्देश्यीय खेल स्टेडियम नूरपुर की पहचान होगी जहाँ पर प्रदेश स्तर के खेल इवेंट आयोजित किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...