सदवां में धूमधाम के साथ मनाया गया एनएसएस कैंप का समापन समारोह

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

सदवां के मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को एन एस एस के सात दिवसीय स्पेशल कैंप का समापन समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया । इस अवसर पर नूरपुर ब्लड डोंनर क्लब के अध्यक्ष राजीव पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

उन्होंने स्वयंसेवियों को रक्तदान के महत्व बारे विस्तृत जानकारी दी व बताया कि स्वयंसेवी भी समय समय पर रक्तदान कर रक्तदान के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा सकते है । इस मौके पर प्रोग्राम अधिकारी रघु गुप्ता ने सात दिवसीय कैंप मे स्वयंसेवियों द्वारा किए गए कार्यों बारे जानकारी दी।

प्रधानाचार्य अनिल कुंद्रा ने भी स्वयंसेवियों द्वारा कैंप के दौरान किए गए कार्यों की भुरी भुरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों मे अनुशासन की भावना व एकजुट होकर कार्य करने की भावना उत्पन्न होती है ।

इस मौके पर विनोद कुमार, नरेंद्र, राणा, शैलजा, अनु, वंदना, इंद्र, अनिल, शिवानी, मोनिका आदि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...