भोरंज थाना को मिले नए एसएचओ सुरम सिंह

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- व्यूरो रिपोर्ट

उपमण्डल भोरंज के अंतर्गत भोरंज थाने में नए एसएचओ ने ज्वाइन कर लिया है बताते चलें कि इससे एसएचओ सीआर चौधरी के 30 नबंबर की सेवानिवृत होने से यह पद रिक्त चल रहा था। लेकिन मंगलवार को नए एसएचओ सुरम सिंह ने भोरंज में एसएचओ पद का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पूर्व वे मण्डी में बतौर एसएचओ सेवाएं दे रहे थे।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी प्राथमिकता में नशे के कारोबार क्षेत्र में जड़ से खत्म करना है। ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर किया जा सके। इसके अलावा क्षेत्र के लोगों से यातयात नियमों का पालन करवाना भी प्रमुखता है। यातायात नियमों को तोड़ने बालों पर शिकंजा कस जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन से बचने के लिए लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने का आह्वान किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय में UPSC-HPSC की मुफ्त कोचिंग, युवाओं को मिलेगा मौका

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में UPSC और HPSC परीक्षाओं की...