बेटे के पोस्टमार्टम के लिए पांच घंटे तक भटकता रहा लाचार पिता

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- व्यूरो रिपोर्ट

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में तमाम कागजी औपचारिकता पूरी करने के बावजूद बेटे के पोस्टमार्टम के लिए लाचार पिता को पांच घंटे तक भटकना पड़ा। बताया जा रहा है कि ऊना जिले के बंगाणा निवासी कमलेश चंद के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी।

इसके बाद बंगाणा पुलिस और परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर में लाए, लेकिन यहां पर करीब पांच घंटे के बाद उन्हें टांडा भेज दिया गया। मृतक के परिजनों और पिता कमलेश चंद ने इसका विरोध जताया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि जब अस्पताल में पोस्टमोर्टम करने वाला डाक्टर छुट्टी पर था तो उनका समय क्यो बर्बाद किया गया।

वहीं, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश चौहान का कहना है कि फोरेंसिक एक्सपर्ट का इस पोस्टमार्टम के लिए होना जरूरी था। हमीरपुर में तैनात फोरेंसिक एक्सपर्ट अवकाश पर था, जिस वजह से परिजनों को पोस्टमार्टम करवाने के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...