सुबह सवेरे शिवधाम कांगणीधार पहुंचे मुख्यमंत्री, लिया कार्य का जायजा

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार सुबह ही 150 करोड़ रुपये से कांगणीधार में बन रहे शिवधाम का निरीक्षण किया। सुबह नौ बजे ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिवधाम के लिए रवाना हो गए थे। उन्होंने यहां पर बन रहे सातों मंदिरों के निर्माण कार्य का जायजा लिया। मुख्यमंत्री हालांकि अभी चल रहे कार्य से संतुष्ट दिखे लेकिन उन्होंने उसे और गति देने के आदेश दिए।

शुक्रवार सुबह ही मुख्यमंत्री शिवधाम के निर्माणस्थल पर पहुंचे। यहां पर 12 ज्योर्तिलिंगो का निर्माण किया जाना है, जिनमें से छह छह ज्योतिर्लिंगों त्रियंबकेश्वर, मल्लिकार्जुन, ओमकारेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर, व रामेश्वर के मंदिरों के आधाभूत ढांचे खड़े कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्वयं एक-एक मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण इसके साथ ही इसका काम देख रही कंपनी के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने को कहा। शिवधाम मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। इसका निर्माण कांगणीधार पर 960 फीट ऊंचाई पर किया जा रहा है। प्रथम चरण में 40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

इसमें मंदिर बनाए जाएंगे और दूसरे चरण में शिवलिंग और यहां बनने वाले म्यूजियम का काम आरंभ किया जाएगा। शिवधाम वाहनों के लिए पार्किंग, डमरू के आकार का कैफेटीरिया, ओपन थियेटर पार्क, बड़ा गेट आदि बनाए जाने हैं। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री ने फरवरी माह में किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...