धर्मशाला कॉलेज ऑडिटोरियम के बाहर युवकों में झड़प, 2 घायल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गेट के समीप स्थित ऑडिटोरियम के पास युवकों के 2 गुटों के बीच हुई झड़प में युवक घायल हो गए। इस झड़प में 2 युवक घायल हुए हैं, जिसमें एक युवक का मेडिकल करवाया गया। जानकारी के अनुसार कालेज के बाहर दाड़ी के समीपवर्ती क्षेत्र व कोतवाली बाजार के युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों गुटों के युवकों ने अपने दोस्तों को वहां बुला लिया। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि कोतवाली बाजार वाले गुट के युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

पत्थरबाजी में बड़ोल के 2 युवक घायल हो गए, इसमें एक को मामूली सी चोटें आई जबकि एक अन्य के सिर पर पत्थर की गहरी चोटें लगी हैं। युवकों के बीच हुई झड़प की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन इस दौरान पत्थरबाजी करने वाले युवक मौके से फरार हो गए।

उधर, सदर थाना धर्मशाला के एस.एच.ओ. राजेश कुमार ने बताया कि युवक गुटों की पहले से रंजिश थी जिसकी वजह से यह लड़ाई हुई। घायल युवक को मेडिकल करवाया गया है। घायल व उसके दोस्तों के बयानों के आधार पर हमलावर 3 युवकों को थाने में बुलाया गया है। दोनों पक्षों के ब्यानों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एम्स बिलासपुर में वैज्ञानिक बी और लैब टेक्नीशियन की भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और वेतन

हिमखबर डेस्क  एम्स बिलासपुर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अंतर्गत संचालित...

दादा पोता गोली कांड: दादा बोला बहू को मारी थी गोली, चपेट में आ गया पोता

हिमखबर डेस्क  बल्ह घाटी की लोहारा पंचायत के रिंज गांव...

सरकार ने तय किया सिलिंडर का नया ”कोटा”, जानें किसे मिलेगी कितनी गैस ?

हिमखबर डेस्क  केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय ने देशभर में...