बस स्टैंड के पास मिली नवजात बच्ची: पुलिस खंगालेगी आंगनबाड़ी केंद्रों व आशा वर्कर का रिकाॅर्ड

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिला चम्बा में बस अड्डे के निकट लावारिस मिली नवजात बच्ची की माता का पता लगाने के लिए पुलिस आंगनबाड़ी केंद्रों का रिकाॅर्ड खंगालेगी। इसके अलावा आशा वर्कर का रिकाॅर्ड भी चैक किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। रिकाॅर्ड की जांच के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की है। यह टीम आशा वर्कर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाएगी। इसकी मदद से नवजात को अभिभावकों तक पहुंचने की योजना है। आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पोषाहार भी उपलब्ध करवाया जाता है।

चिन्हित क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

आशा वर्कर व आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी गर्भवती व प्रसूता महिलाओं का रिकाॅर्ड उपलब्ध होता है, ऐसे में अगर महिला किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत होगी तो पुलिस को उस तक पहुंचने में कामयाबी मिल सकती है। इसके अलावा पुलिस द्वारा कुछ चिन्हित क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। अब तक कुछ निजी अस्पतालों व बस अड्डे के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा चुका है। नवजात बच्ची को मंगलवार को शिमला स्थित शिशु गृह में भेज दिया गया है। वहां पर बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है।

टब में डालकर छोड़ गया था अज्ञात

बता दें कि बीते रविवार को शहर के नए बस अड्डा परिसर के समीप पुराने मकान के निकट उक्त नवजात बच्ची मिली थी। कोई अज्ञात कड़ाके की ठंड में इस बच्ची को एक टब में डालकर छोड़ गया था। स्थानीय निवासी ने चाइल्ड लाइन को सूचित किया। सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को कब्जे में लिया। इसके बाद बच्ची को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया। 2 दिन अस्पताल में चिकित्सीय जांच के बाद अब नवजात को शिशु गृह शिमला भेज दिया है।

बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ

जिला बाल संरक्षण अधिकारी बाल कृष्ण ने बताया कि बच्ची को शिमला स्थित शिशु गृह में रखा गया है। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है।

मामले की गहनता से जांच कर रही पुलिस

चम्बा सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों व आशा वर्कर पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों व आशा वर्कर का रिकार्ड खंगाला जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...