छात्रों ने लोहे की रॉड और लात-घूंसों से पीटा निजी स्कूल का विद्यार्थी, चार निष्कासित

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धुंधन के बाहर कुछ स्कूली छात्रों ने एक निजी स्कूल के छात्र की पिटाई कर डाली। सरकारी स्कूल के छात्रों ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले निजी स्कूल के छात्र का रास्ता रोका और उस पर लोह की रॉड समेत लात-घूंसों की बरसात कर दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चों के आपसी झगड़े का यह वीडियो वायरल होने के बाद 11वीं कक्षा के एक और 12वीं कक्षा के तीन विद्यार्थियों को स्कूल से बाहर निकाल दिया है। स्कूल प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि ऐसे उद्दंड बच्चों को अपने विद्यालय परिसर में बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि वीडियो देख उनकी आंखें नम हो गईं। इतनी बुरी तरह विद्यार्थी को पीटना दुखद है। उन्होंने बताया कि बुधवार को स्कूल स्टाफ तथा प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई जिसमें छात्रों को निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।

मंगलवार को धुंधन क्षेत्र के एक लड़के ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं का विद्यार्थी है। स्कूल से छुट्टी के बाद जब वह घर लौट रहा था तो कुछ युवकों ने इसका रास्ता रोक उस पर लोहे की रॉड से टांगों, बाजुओं में मारा जिससे उसे चोटें आई हैं और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

बीती रात से सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक छात्र को कई छात्र पीट रहे हैं। बुधवार को पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया जहां मौजूद लोगों ने छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर, डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हमलावर बालिग युवक, पांच से पूछताछ

एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने बताया कि हमला करने वाले सभी युवक बालिग हैं। उन्होंने बताया कि पांच युवकों से पूछताछ की जा रही है जिसमें एक युवक किसी अन्य क्षेत्र का रहने वाला है जो अपने ननिहाल आया हुआ था। पांच युवकों से पूछताछ की जा रही है जबकि शिकायतकर्ता घायल छात्र का बुधवार को मेडिकल और एक्सरे करवाया है जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि यह दो महीने पुरानी रंजिश है जिसे लेकर यह झगड़ा हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...