पंचायत चौकीदार संघ अपनी मांगों को लेकर पंचायती राज मंत्री से मिले

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

पंचायत चौकीदार संघ अपनी मांगों को लेकर पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर से मिले तथा मांग पत्र सौपा। संघ के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने बताया कि हिमाचल सरकार द्वारा पंचायतों में कई योजनाएं चलाई गई हैं। जिसके तहत पंचायतों में चौकीदार सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक तथा कभी कभी विकास खण्ड में भी जाकर कार्य करना पड़ता हैं। हमें वर्तमान में 5300 रुपये ल मानदेय मिलता है जिससे कि परिवार का गुजर बसर नहीं किया जा सकता।

उन्होनें बताया कि 2020 में कैबिनेट में नियमित करने को लेकर कैबिनेट में फ़ाइल दी गई थी। जिसे की निरस्त कर दिया गया। तथा दोबारा बनाने के लिए कहा गया था जोकि अभी रक कैबिनेट में नहीं लाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों के नियमितीकरण कोलेकर के पॉलिसियाँ बनाई जा रही है लेकिन चौकीदारों के साथ अनदेखी की जा रही है।

जिससे कि चौकीदार स्वयम को ठगा सा महसूस कर रहे है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पंचायतों में सेवाएं दे रहे चौकीदारों के लिए कोई ठोस नीति बनाई जाए। संघ के अध्यक्ष तरसेम ने बताया कि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आश्वासन दिया है कि 31 मार्च 2022 तक पंचायत के चौकीदारों के लिए ठोस नीति बनेगी।

इस मौके पर अजय ,सूरत, संदीप,राजन ,राहुल, अमित,संतु कमल आदि सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...