पालमपुर: विवादों में आई Gadar-2, मकान मालिक ने थमा दिया 56 लाख का बिल

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में बॉलीवुड स्टार सन्नी दओल व अमीषा पटेल की फिल्म गदर-2 की शूटिंग हुई है। लेकिन ये फिल्म शुरू होते ही विवादों में आ गई है। दरअसल पालमपुर के पास जिस मकान में शूटिंग की गई थी कि उसके मालिक के फिल्म के मेकर्स पर पैसे का देने का आरोप लगाया है।

फिल्म ‘गदर 2’ की शूटिंग पिछले करीब 10 दिनों से हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के पास स्थित भलेड गांव में चल रही है। जिस मकान में ये शूटिंग की जा रही है, उसके मालिक ने फिल्म के मेकर्स पर पैसे ना देने का आरोप लगाया है। मालिक का आरोप है कि जितना पैसा कंपनी द्वारा शूटिंग के बाद दिया जाना था उसे देने से अब वे लोग इन्कार कर रहे हैं।

यही नहीं मकान मालिक का यह भी दावा है कि फिल्म की शूटिंग के लिए मात्र 3 कमरे और एक हॉल के इस्तेमाल के लिए बात हुई थी और उसका किराया 11 हजार प्रतिदिन तय हुआ था। लेकिन, अब मेकर्स ने फिल्म के लिए पूरा घर ही बिजी कर लिया। इतना ही नहीं मकान के अलावा साथ लगती 2 कनाल जमीन व बड़े भाई के घर को भी शूटिंग के लिये यूज किया गया है।

इसके बाद मकान मालिक ने 56 लाख रुपये का ​पूरा बिल बना कर मेकर्स को दिया। जिसको लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। जब मेकर्स ने पैसे देने के इनकार किया तो अब मामला पुलिस तक पहुंच गया। इस संबंध में उन्होंने एसपी व डीसी को शिकायत भी सौंपी है। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल के अनुसार मामला उनके संज्ञान में आया है और पुलिस इस संबंध में जांच करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...