भूकंप के झटकों से हिली छोटी काशी की धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। तड़के भूकंप के झटके महसूस होने से लोग सहम गए। भूकंप का केंद्र मंडी से 24 किलोमीटर दूर सरकाघाट उपमंडल के आसपास रहा। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 आंकी गई है। जिला में पिछले दो महीने के बीच यह पांचवां भूकंप का झटका है।

सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर यह भूकंप का झटका महसूस हुआ। भूकंप के झटकों से नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि सुबह जब झटके आए तो लोग घबरा कर घरों से बाहर आ गए। जिला में लगातार हो रहे भूकंप के झटकों के कारण अब लोग भी दहशत में हैं। सुबह भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए।

जिला में भवनों का निर्माण भी नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है। सात से आठ मंजिला भवन मंडी शहर में ही बन रहे हैं। इनका निर्माण भी नालों पर किया जा रहा है। ऐसे में जिस तरह से भूकंप से झटके लगातार आ रहे हैं, उससे किसी भी बड़ी अनहोनी से इन्‍कार नहीं किया जा सकता है। उधर उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...