बैंक लूट, बदमाशों ने पीएनबी कर्मचारियों को बंधक बना लूटे 17 लाख

--Advertisement--

Image

जालंधर- भुपिंद्र सिंह राजू

जालंधर महानगर में बुधवार सुबह-सुबह पंजा नेशनल बैंक में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। ग्रीन माडल टाउन के इनोसेंट हार्ट स्कूल के पास स्थित पीएनबी में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने करीब 17 लाख रुपये (16 लाख 93 हजार) लूट लिए हैं। घटना सुबह करीब 9.45 बजे की है।

बताया जा रहा है कि लुटेरे तीन थे और पैदल ही बैंक तक पहुंचे थे। उन्होंने जैकेट में दातरें छुपा रखी थी। तीनों बैंक में मौजूद तीन कर्मचारियों को बंधक बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया है। वे कुछ ही मिनट में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना के बाद मौके पर थाना डिवीजन छह की पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। ज्वाइंट कमिश्नर आफ पुलिस दीपक पारिख की अगुआई में पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पहले भी गढ़ा रोड के निजी गोल्ड लोन दफ्तर में हथियारबंद लुटेरों ने करीब ढाई करोड़ की लूट को अंजाम दिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...