12 बोर की बंदूक से बीटेक के छात्र ने खुद को मारी गोली, मौत

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के पुलिस थाना ठियोग के तहत देवी मोड़ के पास सनाना गांव में 19 वर्षीय बीटेक छात्र ने 12 बोर की बंदूक से खुद गोली मार ली। इससे छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, उसने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस के मुताबिक रोहित विशाल पुत्र रमेश शर्मा, गांव सनाना, डाकघर संधू ने अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। डीएसपी ठियोग लखवीर सिंह ने बताया कि 19 वर्षीय  रोहित प्रगतिनगर के अटल विहारी वाजपेयी इंजीनियरंग कॉलेज में बीटेक का छात्र था। किन्हीं कारणों से उसने अपने आप को बंदूक से गोली मार ली।

सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस ने आत्महत्या का मामला पाया है और आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।

घर में रखी गई 12 बोर की बंदूक का लाइसेंस पिता रमेश चंद के नाम पर है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। रमेश बागवान हैं। उनके तीन बेटे हैं। रोहित सबसे बड़ा था।

खुद को कमरे में बंद कर लगा दिए जोर-जोर से गाने

पता चला है कि रोहित प्रगतिनगर से छैला में वैक्सीन लगवाने आया था। उसके बाद वह घर आ गया। उसने फोन कर छोटे भाई से पूछा कि पापा-मम्मी कहां है। छोटे भाई ने बताया कि वह भी वैक्सीन लगवाने गए हैं।

इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और जोर-जोर से गाने चला दिए। शाम को जब उसके पापा आए तो छोटे बेटे को रोहित को बुलाने के लिए कहा। इस पर छोटे भाई ने कहा कि वह सो गया है। जब उन्होंने अंदर देखा तो वहां बंदूक पड़ी थी और रोहित की मौत हो चुकी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...