सहायक जेल अधीक्षक ने वाहन से रौंदा कामगार, परिजनों ने शव रख किया प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

हमीरपुर-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर जबली जेल में तैनात सहायक जेल अधीक्षक जल शक्ति विभाग में ठेकेदार के पास कार्यरत एक कामगार को गाड़ी से टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में घायल व्यक्ति की आईजीएमसी ले जाते हुए मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी को स्वारघाट से हिरासत में ले लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।

मृतक की पहचान धर्म सिंह (39) निवासी राजपुरा के रूप में हुई है। उधर, पुलिस कार्यप्रणाली से गुस्साए ग्रामीणों ने एम्स के पास शव के साथ करीब एक घंटे तक धरना दे दिया। बताया जा रहा था कि व्यक्ति अपनी ड्यूटी के लिए राजपुरा रेन शेल्टर के पास पैदल जा रहा था। तभी ब्रह्मपुखर की तरफ  से एक कार आई और चालक उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में धर्म सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने उसे एम्स पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को भी सूचित किया गया। एक्सरे में धर्म सिंह की दोनों टांगों में फ्रैक्चर पाया गया।

उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। शिमला पहुंचने से पहले ही नौणी के पास धर्म सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने कार चालक को कड़ी मशक्कत के बाद स्वारघाट में पकड़ा।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शांत करवाए लोग

मृतक के भाई जीवन राम ने आरोप लगाया कि पुलिस कार चालक को बचाने का प्रयास कर रही है और उसे सामने नहीं ला रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते धर्म सिंह को टक्कर मारने वाला चालक उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाता तो उसकी जिंदगी बच सकती थी। धरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा लोगों को काफी देर समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।

राजकुमार, डीएसपी बिलासपुर के बोल

आरोपी चालक भूपेंद्र सिंह वसुंधरा कॉलोनी शामती सोलन, ए/पी सहायक जेल अधीक्षक जबली जेल को हिरासत में लिया गया। उसका मेडिकल भी करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...