ज्वाली की पंचायत आंवल ठेहडू में कलाकारों ने बताई सरकारी योजनाएं   

--Advertisement--

Image

भलाड- शिबू ठाकुर

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार प्रसार अभियान के तहत आज मंगलवार को पंचायत आंवल ठेहडू में अक्षिता लोक सांस्कृतिक युवा मंच सोलन के कलाकारों ने पंचायत में पहाड़ी गीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

आए कलाकारों ने प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों के साथ साथ गीतों के द्वारा नशों से दूर रहने की सलाह दी तथा जनमंच कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, हिम केयर,सहारा योजना, बेटी है अनमोल योजना, शगुन योजना के बारे में बताया और आए कलाकारों जय प्रकाश, विशाल, राम लाल, मोहित भारद्वाज, अमित शर्मा, ववली, सोनिया,काजल और मोनिका आदि लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का भी संदेश दिया।

इस मौके पर पंचायत प्रधान केवल सिंह, उपप्रधान गणेश शर्मा , वार्ड सदस्य सुरेन्द्र सिंह उर्फ बाबर , निर्मला देवी, आरती शर्मा, वीना देवी प्रकाश चंद वी. डी. सी रमना कुमारी आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...