इस भूमि पर बनेगा आईटीआई का अपना भवन,ग्रामीणों ने उपहार में दी अपनी भूमि

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिला चम्बा के दुर्गम क्षेत्र छतराड़ी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिछले 5 सालों से निजी भवन में चल रहा है l भवन में कक्षाओं के लिए पर्याप्त स्थान न होने के कारण न तो आवश्यक ट्रेड चलाए जा पा रहे हैं व न ही सरकार द्वारा जारी आवश्यक उपकरणों के स्थापित करने के लिए इसमें पर्याप्त स्थान है l ऐसे में संस्थान के प्रशिक्षुओं को पूरे संसाधन नहीं मिल पा रहे ।

प्रशिक्षुओं को लम्बे समय से हो रही इस समस्या को दूर करने के प्रयास प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने आरम्भ कर दिये हैं । प्रधानाचार्य ने अपने स्टाफ के साथ संस्थान को अपना भवन प्रदान करने के भूमि तलाशना शुरू किया तो छतराड़ी गांव में कोई भी उपयुक्त सरकारी या वन भूमि उपलब्ध न हो पाई। अब उन्होंने अंतिम विकल्प निजि भूमि इस संस्थान के लिए हासिल करने के लिए कार्य शुरू किया ।

इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों को निजी भूमि दान करने हेतु प्रेरित किया । छतराड़ी जैसे कठिन पहाड़ी भौगोलिक क्षेत्र में जरूरी 6 बीघा निजी भूमि प्राप्त करना इतना आसान कार्य न था । मगर लगभग एक वर्ष तक पंचायत प्रधान, उप प्रधान व गांव के प्रबुद्ध जमींदार लोगों से इस विषय में संवाद किया गया । तत्पश्चात भूमि मालिक छतराड़ी के लोगों ने बड़ा दिल दिखाते हुए संस्थान के लिए भूमि दान देने कि हामी भरी ।

26 भूमि मालिकों ने मिल कर लोक निर्माण विभाग छतराड़ी से सटी मुख्य सड़क के साथ लगती आवश्यक 6 बीघा निजी भूमि आई टी आई भवन निर्माण हेतु गिफ्ट डीड के रूप में प्रधानाचार्य के माध्यम से तकनिकी शिक्षा विभाग के नाम रजिस्टरी करवा दी है l

प्रधानाचार्य ने कहा कि उप तहसील धरबाला में आज दो अन्य भूमि मालिकों ने संस्थान के नाम अपनी भूमि दान करवा कर रजिस्ट्री करवा दी है । संस्थान के लिए भूमि अर्जित करने की प्रक्रिया आज पूरी हो गई है । उन्होंने कहा कि जहाँ आज लोग भूमि के एक एक इंच भाग के लिए लड़ते है ऐसे में 6 बीघा 17 बिस्वा निजी भूमि अपने क्षेत्र में तकनिकी शिक्षा के विकास के लिए दान देकर सचमुच छतराड़ी के इन भूमि मालिकों ने एक मिसाल स्थापित की है । लोग इस विशाल ह्रदय भरे फैसले की प्रशंसा कर रहे हैं l

उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र आई टी आई छतराड़ी के भवन व परिसर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा l प्रधानचार्य ई. विपन शर्मा ने बताया कि वर्ष में स्थापित ये संस्थान एशियाई डेवलपमेंट बैंक प्रायोजित है जिसमे प्रशिक्षण हेतु करोड़ों रूपए मूल्य की मशीनरी , उपकरण , औजार, फर्नीचर, सॉफ्टवेयर आदि एशियाई विकास बैंक द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे हैं । संस्थान का अपना भवन उपलब्ध होने पर उक्त सभी मशीनरी को सुचारु रूप से स्थापित करवा कर दुर्गम क्षेत्र के इस आई टी आई संस्थान को आदर्श संस्थान के रूप में स्थापित किया जाएगा ।

इस अवसर पर सब तहसील धरवाला में पंचायत प्रधान महंदो राम, उप प्रधान मोनू शर्मा ,सुलेखा , कंचना , हुमी देवी ,अशोक शर्मा, विपिन ,ओमप्रकाश, पुन्नू राम , जागो राम , मुंशी राम अभिन्न शर्मा दान कर्ताओं सहित आईटीआई के समूह निदेशक अनिल ठाकुर व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...