रिपोर्ट तैयार होते ही जदरांगल में शुरू होगा सीयू का काम

--Advertisement--

Image

जूलॉजिकल सर्वे की टीम रिपोर्ट तैयार करने में लगातार कर रही काम

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के लिए धर्मशाला के जदरांगल में चिन्हित भूमि की जूलॉजिकल रिपोर्ट तैयार होते ही कार्य शुरू होगा। जूलॉजिकल सर्वे की टीम लगातार रिपोर्ट तैयार करने में जुटी हुई है। जदरांगल में सीयू के निर्माण को लेकर विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया भी विशेष रूचि दिखा रहे हैं। यही कारण है कि जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (कोलकाता) की टीम को जदरांगल में सीयू के निर्माण के लिए भूमि की दक्षता को परख रही है।

उन्होंने बताया कि जूलॉजिकल सर्वे की टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट को जिला प्रशासन को सौंप देगी। रिपोर्ट मिलते ही जदरांगल में सीयू भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गौर रहे कि केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के लिए धर्मशाला के जदरांगल में जमीन को चिन्हित किया गया है। लेकिन जूलॉजिकल सर्वे की टीम ने कुछ आपत्तियां दर्ज की थी।

विधायक विशाल नैहरिया की जदरांगल में सीयू निर्माण की रुचि को देखते हुए सर्वे टीम ने दोबारा जदरांगल पहुंची और जूलॉजिकल सर्वे किया, जिसकी जल्द ही रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी जाएगी। रिपोर्ट के मिलते ही धर्मशाला में सीयू के कैंपस का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...