मंड क्षेत्र के गन्ना उत्पादक एक बार फिर संकट में फंसे

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

इंडियन सुक्रोज गन्ना मिल मुकेरिया द्वारा मण्ड क्षेत्र के गन्ना उत्पादक की सप्लाई पर्ची बंद कर देने से एक बार फिर किसानों में संकट छा गया है हिमाचल प्रदेश के तहसील इंदौरा और फतेहपुर के 37 गांवों के 753 किसान जोकि 3700 एकड़ भूमि में गन्ने की कास्त करते आ रहे हैं जिसकी अनुमानित राशि लगभग 40 करोड से भी ऊपर है ।

एक अन्य मिल द्वारा क्षेत्र में दस्तक दे देने से कुछ किसानों द्वारा उन्हें गन्ना सप्लाई करने पर राजी होने के कारण मुकेरिया मिल ने नाराज होकर सभी किसानों की सप्लाई पर्ची रोक दी है जिस कारण गन्ना उत्पादक किसान एक बार फिर संकट में आ गया है । एक तरफ मंड क्षेत्र के किसान दूसरी मिल द्वारा दी जा रही सुविधाओं से खुश हैं वही कुछ किसान पुरानी मुकेरिया मिल के साथ ही जुड़े रहना चाहते हैं ।

वहीं मुकेरिया शुगर मिल के प्रतिद्वंदी के रूप में खड़ी नई मिल द्वारा किसानों को गन्ना बेचने के लिए एडवांस में पर्चियां दी जा रही है वहीं दूसरी ओर मुकेरिया मिल ने किसानों की पर्ची बंद कर रखी है । जबकि गन्ना उत्पादक दुविधा में फंसा हुआ है कि किस ओर करवट ले ताकि उन्हें गन्ना बेचने में परेशानी न हो ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान को खंडहर बना दूंगा, पुल और बिजलीघरों को बनाएंगे निशाना, ट्रंप ने फिर दी धमकी

हिमखबर डेस्क अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को...

हिमाचल: परीक्षा पेपर टेंपरिंग की पुष्टि के बाद परिजनों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग, जानें क्या कुछ कहा

हिमखबर डेस्क झंडूता क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योरा...