नेटवर्क की प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं लैहडी और रोड जामन पंचायत के बाशिंदे

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

पंजाब सीमा से सटी विकासखंड श्रीनैना देवी जी के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत लैहडी और रोड जामन के बाशिंदे लंबे अरसे से मोबाइल नेटवर्क ना होने समस्या से जूझ रहे हैं।

लैहडी पंचायत के पूर्व उप प्रधान रणजीत चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत लैहडी और ग्राम पंचायत रोड जामुन के गांव घटेवाल सिहाणी दुलेत ढोलवड़ पलसेड आदि गांव में नेटवर्क की भारी समस्या है और नेटवर्क की समस्या बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई में भी बाधा उत्पन्न करती है और गांव में कोई बीमार हो जाए तो एंबुलेंस बुलाने के लिए भी नेटवर्क ना होने की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है।

रणजीत सिंह का कहना है कि इस पंचायत में मोबाइल नेटवर्क का एक टावर लगना था जोकि कहीं ना कहीं राजनीति का शिकार हुआ। उन्होंने बताया कि इसके बारे में कई बार सरकार और प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस समस्या की ओर विशेष ध्यान दिया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...