सवर्ण आयोग पदयात्रा पहुंची हमीरपुर, नेता बोले विधायक विक्रमादित्य सिंह के साथ है सवर्ण समाज

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट- हमीरपुर 

सवर्ण आयोग आंदोलन के समर्थन में आये विधायक विक्रमादित्य सिंह के साथ सवर्ण समाज पूरी तरह से खड़ा है। धमकी देने वाले लोगों को वाजिब जवाब दिया जाएगा और पहले भी सही तरीके से यह जवाब दिया गया है। देव भूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने हमीरपुर में मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए यह बयान दिया है।

वीरवार को 11ः00 बजे के करीब देव भूमि क्षत्रिय संगठन और देवभूमि स्वर्ण मोर्चा की अगुवाई सवर्ण की आयोग की मांग को लेकर निकाली गई पहली यात्रा हमीरपुर के ऐतिहासिक गांधी चौक पर पहुँची। यहां पर आंदोलन की अगुवाई कर नेताओं ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया।

नेताओं ने सवर्ण समाज के लोगों से 10 दिसंबर को धर्मशाला में प्रस्तावित विधानसभा घेराव में लोगों से शामिल होने की अपील की। यहां से यह यात्रा हमीरपुर के मुख्य बाजार से होते हुए भोटा के लिए रवाना हुई। गौरतलब है कि यात्रा में शामिल आंदोलनकारी अभी तक 800 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर तय कर चुके हैं।

देव भूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि विधायक विक्रमादित्य सिंह ने खुलकर मुहिम को साथ दिया है। उनको दलित समाज के जो लोग धमकी दे रहे हैं उन्होंने अपनी दुकानें चला रखी है यह चंद लोग हैं और इनकी दुकानें जल्द ही बंद की जाएगी। विधायक विक्रमादित्य के साथ सवर्ण समाज के लोग साथ हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक शाहपुर में संपन्न

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक...

पार्किंसन रोगियों के लिए विकसित तकनीक के शोध पर पेटेंट, अंकिता रघुवंशी ने हासिल की उपलब्धि

पालमपुर - बर्फू  पालमपुर की शोधकर्ता अंकिता रघुवंशी ने अपनी...

भयानक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुझा घर का इकलौता चिराग, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अम्ब अन्दौरा-दौलतपुर...

मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर हादसा, LPG सिलैंडरों से भरा ट्रक पलटा…चालक घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर मानगढ़ के पास उस...