डीएफओ मुख्यायल मंडी ने बीबीएमबी झील में कूदकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

डीएफओ मुख्यायल मंडी मुंशी राम की संदेहास्पद हालत में मौत हो गई। उनका शव बीबीएमबी के उपक्रम ब्यास सतलुज लिंक (बीएसएल) परियोजना के सुंदरनगर जलाशय से बरामद हुआ है। सुंदरनगर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 56 साल के मुंशी राम सुंदरनगर उपमंडल के कपाही के रहने वाले थे। उनका मंडी शहर में भी घर है। शुक्रवार सुबह वह सरकारी वाहन में चालक के साथ करीब साढ़े चार बजे घर से निकले थे।

वह डा. वाइएस परमार वानिकी विश्वविद्यालय नौणी (सोलन) गत दिनों आयोजित वनरक्षक भर्ती का परीक्षा परिणाम लाने जा रहे थे। पांच बजे के करीब वह सुंदरनगर के भोजपुर पहुंचे। वहां लघुशंका जाने के लिए चालक को वाहन रोकने के लिए कहा। वाहन से उतरने के बाद वह साथ लगते सुलभ शौचालय में चले गए। करीब एक घंटे तक वापस नहीं आए तो चालक ने उनके मोबाइल फोन पर काल की लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद चालक ने मुंशी राम के स्वजन को काल की।

स्वजन ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। चक्कर आने की शिकायत है। आसपास जाकर देख लो, चालक शौचालय के आसपास मुंशी राम को ढूंढता रहा लेकिन कोई वह नहीं मिले। इससे परेशान होकर चालक ने थाना सुंदरनगर को सूचित किया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई,ऐसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि बीएसएल जलाशय में शीशमहल के समीप किसी व्यक्ति का शव बह रहा है। पुलिस तुरंत वहां पहुंची। बीबीएमबी कर्मियों की मदद से शव को जलाशय से बाहर निकाला।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मुंशी राम ने अपनी बीमारी से परेशान होकर जलाशय में छलांग लगा आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने डीएफओ मुख्यालय मंडी मुंशी राम का शव बीएसएल जलाशय से बरामद होने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...