ऊना की जेल से फरार हुआ नेपाली मूल का कैदी, जेल अधीक्षक ने शुरू की विभागीय जांच

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

कुछ दिन पर पेशी पर ले जाने के दौरान एक कैदी फरार हुआ था, अबकी बार एक कैदी जेल से ही फरार हो गया है। कैदी के भागने की घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हडकंप है। घटना के बाद जेल अधीक्षक ने जेल का दौरा किया और मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

जिला मुख्यालय की बनगढ़ जेल से फरार होने वाला कैदी नेपाली मूल का है, जिसकी पहचान ओम प्रकाश बहादुर के रूप में हुई है। कैदी एनडीपीएस मामले में बनगढ़ जेल में सजा काट रहा था। पुलिस कैदी की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, रोज की तरह पांच कैदियों को जब जेल में कार्य के लिए खुला छोड़ा गया तो इसी बीच उक्त कैदी मौका देखकर तार के बीच में से निकल कर फरार हो गया। कैदी को जंगल की तरफ भागते हुए देखा गया है।एसडीएम निधि पटेल ने बताया कि कैदी जेल से कैसे भागा और इसमें जेल प्रशासन के कौन से लोग दोषी है, इसकी विभागीय जांच बैठा दी गई है।

उन्होंने बताया कि जिस स्थान से कैदी भागा है वहां पर तारे कुछ विरली है उन्हें भी संघन करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सजा काट रहे कैदी की तलाश में जेल प्रशासन और मैहतपुर चौकी के पुलिस कर्मी लगा दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...