युवक ने जबरन महिला के घर में घुसकर किया दुष्‍कर्म, मामला दर्ज़

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

जिला मंडी के अंतर्गत करसोग में दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस थाना करसोग में एक महिला ने स्थानीय युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने स्थानीय युवक लोभ सिंह के खिलाफ जबरन घर में घुसकर दुराचार करने का आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि युवक पिछले करीब सात से आठ सालों से उसे परेशान कर रहा था व शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। पीड़िता का कहना है सोमवार को दोपहर बाद करीब एक बजे युवक उसके घर पर आ धमका व मारपीट कर जबरन दुराचार किया। दुष्‍कर्म करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने इस बारे में पति को फोन पर बताया और साथ ही पुलिस थाना करसोग आकर प्राथमिकी दर्ज करवाई।

एसडीपीओ करसोग गीतांजली ठाकुर ने बताया कि एक महिला ने देर शाम स्थानीय युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 452 व 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा आरोपित को बहुत जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...