जिला परिषद सदस्य कविता कान्टू ने की आत्महत्या,पुलिस मौके पर मौजूद

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

जिला के रामपुर से जिला परिषद सदस्य कविता कॉन्टू ने शिमला के आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार कविता ने समहरहिल सांगटी के जंगलों में तुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कविता की उम्र करीब 28 वर्ष है। पुलिस मौके पर मौजूद है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हालांकि कविता ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है यह जांच का विषय है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी।

जानकारी के अनुसार मृतक युवती कविता कंटूू (28) रामपुर की रहने वाली है और रामपुर उपमंडल के झाकड़ी जिला परिषद वार्ड से जिप सदस्य है। आज सुबह बालूगंज पुलिस को सूचना मिली कि समरहिल के सांगटी क्षेत्र में जंगल में युवती ने फांसी लगा ली है और शव पेड़ पर लटका है। जानकारी मिलते ही बालूगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फारेंसिक विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया है।

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। कविता कंटू अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। कविता ने प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से इतिहास में एमफिल की थी। इसके अलावा उसने यूजीसी की नेट परीक्षा भी उतीर्ण की थी। जिला परिषद चुनाव में वह माकपा समर्थित उम्मीदवार थी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...