के एल ठाकुर ने मुस्लिम बस्ती में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने ग्राम पंचायत रेडु उपरला के गांव आदूवाल मुस्लिम बस्ती में 65 लाख रुपए की लागत से बन रहे रोड का निरक्षण किया और कार्य को प्रगति पर करने का भिवाग को निर्देष दिए गए।

उन्होनें बताया कि इस रोड को बनाने के लिए जनता की बहुत बहुत डिमांड थी, जिसकों की लगभग पूर्ण कर लिया गया है और बचे हुए कार्य को भी जल्दी से जल्दी पूरा कर लिया जायगा।

उन्होंने जनता की सिंचाई से बची हुई भूमि का भी निरक्षण किया और बची हुई जमीन को पानी देने के लिए भी जनता को आश्वासन दिया और विभाग को निर्देश दिए गए और बची हुई रोड को आगे नवानगर तक जोड़ने का भी आश्वाशन दिया ।

अन्य प्रकार की समस्याओें को जल्दी से जल्दी हल करने के निर्देष दिए गए और सभी वासों में बिजली पानी और गालियों और सड़को के को लगभग पूर्ण कर लिया गया है और बचे हुए कार्यों को भी जल्दी से जल्दी पूरा करवा दिया जायेगा ताकि जनता की समस्या का हल हो सके।

उन्होंने बताया कि आदुवाल सड़क को भी पक्का करने के लिए जनता ने डिमांड की गई जिसको पका करने का आश्वासन दिया गया । जिसकी हालत बडी खस्ता है और जनता की भी बड़ी डिमांड है इस सड़क को दुबारा से पक्का करवाने का कार्य भी जल्दी ही शुरू किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि जनता के अन्य कार्यों के लिए भी धन उपलब्ध करवाया जा रहा है। जनता का कार्य सही समय पर पुरे किए जा सके। ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का भी निरक्षण किया और जल्द से जल्द कार्यों को पूरा करने के भी निर्देश दिए गए ।

ठाकुर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वहां हर वर्ग का ख्याल रखा जा रहा है । माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकारों द्वारा चलाई गई अनेकों प्रकार की योजनाओं को हर नागरिक तक पहुंचाया जा रहा है ताकि हर नागरिक को उन योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेय जल और संचाई योजनाओं की समस्याओं को हल करने के लिए नए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। बिजली की कम बोल्टेज और सिंगल फेस से थ्री फेस की समस्याओं को देखते हुए नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में नए ट्रांसफॉर्म स्वीकृत करा दिए गए हैं।

जिनके कार्य प्रगति पर चले हुए हैं इन कार्य को करवाने के लिए पूर्व विधायक के एल ठाकुर का जनता ने दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया। ठाकुर ने जनता की अन्य समस्याओ को भी सुना । जिनका कुछ का तो मौके पर ही निपटारा कर दिया और बचे हुए कार्यों को जल्दी से जल्दी हल करने के लिए अधिकारीयों को सख्त निर्देश दिए गए।

इस मौके पर प्रधान राज कुमारी ,उप प्रधान मंगल चौधरी,कालू , भूरा, हकीम दिन , कालू लंबरदार,पुष्पा देवी पुर्व वार्ड सदस्य , सुनिल कुमार,व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...