
कोटला- स्वयम
2 वर्षों के बाद बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई । कोरोना काल से बस सेवा बंद होने से ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोलधा , नयागल, त्रिलोकपुर आदि के गांव वाड़ा, नयागल , भटोली , त्रिलोकपुर आदि के ग्रामीणों , कॉलेज व स्कूली बच्चों और दिहाड़ी लगाने वाले मजदूरों को पैदल आना – जाना पड़ता था। और अब जसूर से 32 मील बस सेवा शुरू होने से इन पंचायतों के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा ।
यह बस सेवा जसूर से शाम को 4 बचकर 40 मिनट पर चलेगी और कोटला, सोलधा , भटोली , नयागल , वाड़ा, त्रिलोकपुर से होती हुई 32 मील पहुंचेगी। और सुबह 6-20 पर जसूर के लिए चलेगी। इस बस सेवा को शुरू करवाने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शर्मा ने परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर और स्थानीय विधायक अर्जुन ठाकुर से अनुरोध किया और बस सेवा शुरू करवाई। प्रदीप शर्मा ने कहा कि बस सेवा बाधित होने से लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। और अब सभी ग्रामीणों का इस बस सेवा का लाभ मिलेगा ।
इस रूट पर बस सेवा शुरू करने के लिए प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शर्मा, नयागल पंचायत प्रधान चुन्नीलाल , त्रिलोकपुर पंचायत प्रधान दुर्गादास , सोलधा पंचायत प्रधान रवजेश कुमारी , मदन लाल शर्मा, करतार सिंह , प्रमिल द्विवेदी, जोगिंदर सिंह , पूर्व प्रधान विजय कुमार , समाज सेवक दिनेश सिंह , चैन सिंह ,सहित स्थानीय ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक अर्जुन ठाकुर, परिवहनमंत्री विक्रम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
