जल शक्ति विभाग के टैंक के ख़स्ताहाल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

--Advertisement--

Image

रैत- नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा अंतर्गत पड़ती पंचायत रैत के बार्ड 5 (अब 6) में जल शक्ति विभाग द्वारा बनाए गए पानी के टैंक के हालात इस क़द्दर है कि टैंक पर चढ़ने वाली पोड़ियाँ गिर चुकी है। साथ ही टैंक के खस्ताहाल को देख टैंक के नजदीक नजदीक बने घरों में भी दुर्घटना का डर बना हुआ है । साथ ही अब तक किसी को भी इस टैंक का पानी नहीं दिया गया। जिससे कि सरकारी खजाने को चपत लगी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि 20 हजार लीटर क्षमता वाला ये टैंक 1996-97 में बनाया गया था। लेकिन अभी तक इस टैंक का पानी किसी को भी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने अपनी जमीन में पानी की पाइप नहीं डालने दी । जिस बजह इस टैंक से सप्लाई चालू नहीं हो पाई। लेकिन अब टैंक की ख़स्ताहालत के चलते नजदीक बने घरों के लिए खतरा बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि इस बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत भी करवाया गया साथ ही मुख्यमंत्री हैल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज की गई थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि इस टैंक से घरों को कोई जानमाल का नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

क्या कहना है अधिशासी अभियन्ता जलशक्ति मण्डल शाहपुर का

इस बारे में अधिशासी अभियन्ता सुमित विमल कटोच जलशक्ति मण्डल शाहपुर से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। उच्च कार्यालय को इसकी जानकारी दे दी गई है। और अब मैं पुनः उच्च कार्यालय को इस संधर्व में अवगत करवाऊंगा और जल्द से जल्द इसका समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही उच्च कार्यालय से स्वीकृति मिलेगी तो टैंक को डिस्मेंटल कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...