एचआरटीसी बस और मोटरसाइकिल की टक्कर, युवक की मोत

--Advertisement--

Image

चुराह- धर्म नेगी

जिला चम्बा में आज सोमवार सुबह 8.45 पर जनपद के गांव नियाड़ी में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से टकरा जाने के कारण बाइक चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ये बस, चंबा से सनवाल जा रही थी। मृतक की पहचान जम्मू-कश्मीर के बसोहली के रहने वाले संजू पुत्र मदन लाल के तौर पर की गई है।

प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि मृतक रणजीत सागर डैम का कर्मचारी था। वो सुबह डयूटी पर जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि हेल्मेट पहने होने के बावजूद भी बाइक सवार को हैड इंजरी हुई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई । इसके साथ ही हेल्मेट के भी दो टुकड़े हो गए।

ये भी बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त हुई के टक्कर के बाद मृतक का सिर बस के बंपर से टकरा गया था। बाइक को कुछ नहीं हुआ है। ये भी सामने आ रहा है कि चालक का सिर इतनी रफ्तार से बस से टकराया कि उस जगह बस में भी डेंट नजर आ रहा हैै।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...