पठानकोट: आर्मी गेट पर ग्रेनेड ब्लास्ट, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

पठानकोट- भुपिंद्र सिंह राजू

 

पंजाब के पठानकोट के आर्मी कैंप के के पास सोमवार सुबह एक ग्रेनेड फटा। यह विस्‍फोट आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास हुआ। इससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूरे क्षेत्र को अपने कब्‍जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे एरिया मेंं सर्च आपरेशन चला रही है और आसपास के क्षेत्र के लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

बताया जाता है कि ग्रेनेड दो बाइक सवारोंं द्वारा फेंका गया, लेकिन पुलिस द्वारा अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस वहां लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच कर रही है। उधर, भारत-पाकिस्‍तान बार्डर क्षेत्र के बमियाल सेक्‍टर में ड्रोन व संदिग्‍ध व्‍यक्तियों को देखे जाने की सूचना है। पूरे क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।

दूसरी ओर, पठानकोट के बमियाल बॉर्डर क्षेत्र के परमाल जट्टा में देर रात्रि ड्रोन और संदिग्ध लोगों केे देखे जाने की सूचना मिली है। इसके बाद पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील  कर दिया गया है। बमियाल के डीएसपी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने देर रात बार्डर क्षेत्र मेंं टार्च की रोशनी देखी। ग्रामीणों ने खेताें की ओर इस दौरान कुछ संदिग्‍ध लोगों की हलचल देखी। लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद से पूरे क्षेत्र में पुलिस व बीएसएफ के जवानों द्वारा सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि बमियाल सेक्‍टर में पाकिस्‍ताानकी ओर से अक्‍सर घुसपैठ की काेशिशें होती रहती हैं। कुछ साल पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले पाकिस्‍तानी आतंकियों ने बमियाल सेक्‍टर से ही घुसपैठ की थी।

पठानकोट शहर में इस घटना के बाद ऐहतियातन सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कुछ अन्य इलाकों से अतिरिक्त पुलिसकर्मी मंगवाए गये हैं व सैन्य कैंप से सटे इलाकों में नाकाबंदी बढ़ाई गई है। सेना ने भी सुरक्षा कड़ी कर दी है।

ग्रेनेड विस्‍फोट के बाद पठानकोट के साथ ही पंजाब में अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर सहित कई जिलों में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है और नाक लगाकर जांच की जारी है।  घटना की जानकारी मिलने के बाद पठानकोट के एसएसपी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्‍थल की जांच की। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। ग्रेनेड किसने फेंका इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। पंजाब

जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के पठानकोट के आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास जोरदार धमाका हुआ। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के जवानों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और विस्‍फोट की जगह पहुंचे। उन्‍होंने पाया कि विस्‍फोट एक ग्रेनेड से हुआ है और फटा हुआ ग्रेनेड वहां पड़ा था। इसके बाद पंजाब पुलिस और सेना के जवान वहां पहुंच गए। पठानकोट के एसएसपी सुरेंद्र लांबा सहित वरिष्‍ठ पुलिस व सेना के अधिकारी भी वहां पहुंच गए।

मौके पर जांच शुरू कर दी गई। यह पता नहीं चला कि वहां ग्रेनेड कैसे फटा। यह जांच की जा रही है कि ग्रेनेड किसने फेंका है। एसएसपी ने बताया कि इसके लिए सीसीटीवी के फुटेज की जांच की जा रही है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आसपास के क्षेत्र में तलाशी भी ली जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र के लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

बता दें कि पाकिस्‍तान बार्डर से सटे पठानकोट में आतंकी हमले का काफी खतरा रहता हैै। कुछ साल पहले पठानकाेट एयरबेस पर पाकिस्‍तानी आतंकियों ने हमला किया था। इसके बाद पठानकोट एयरबेस और आर्मी कैप सहित पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा रहती है। पठानकोट के पास के खेमकरण सहित बार्डर क्षेत्रों में पाकिस्‍तान से घुसपैठ की कोशिशें लगातार होती रहती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...