नाबालिग हुई ठगी का शिकार,इंटरनेट मीडिया पर युवक से हुई दोस्ती,मां के गहने चुराकर आरोपित को थमा दिए

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार 

मंडी जिला में एक युवक से हुई इंटरनेट मीडिया दोस्ती में नाबालिग लड़की ने मां के गहनों को चुराकर उसके (दोस्त) हवाले कर दिया। उसे ठगे जाने का एहसास तब हुआ जब गहने मिलने के बाद युवक (दोस्त) का इंटरनेट मीडिया पर बना एकाउंट बंद आया।

मामला बल्ह के भयारटा का है। पुलिस ने नाबालिग के स्वजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। गहनों की कीमत 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के पास आई शिकायत में नाबालिग ने बताया कि उसके पास अपना कोई मोबाइल फोन नहीं है व अपनी मां के फोन को चलाती है। फोन पर इंस्टाग्राम डाउनलोड किया हुआ है। डेढ़ माह पहले इंस्टाग्राम पर ही हितेश नाम की फालो रिक्वेस्ट आई, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। वे बातचीत करने लगे और उसने अपने घर की बातें उसे बताईं।

उसने (दोस्त) भी उसे बताया कि यह जवाहर पार्क सुंदरनगर का रहने वाला है तथा इसके माता-पिता व बहन कनाडा में रहते हैं। उसे (दोस्त) आइफोन लेना है और वह गहने दे दे। वह गहने वापस कर देगा और किसी को पता नहीं चलेगा।

जब नाबालिग की मां एक शादी से लौटी और अपने गहने उतार कर रखे तो उसने कान की बालियां जिनकी कीमत 40 हजार रुपये है का जोड़ा उठा लिया और 16 नवंबर को स्कूल के बाहर युवक हितेश को बालियां देकर लौट आई।

इसके बाद हितेश ने अपना इंस्टाग्राम एकाउंट बदल दिया तथा उसके एकाउंट का पासवर्ड भी, जो उसे पता था, अब इंस्टाग्राम से भी गायब हो गया है।

वहीं, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई तेज कर दी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह इंटरनेट मीडिया पर अपनी जानकारी किसी को न दे और बच्चे मोबाइल में क्या कर रहे हैं इसकी भी जानकारी रखें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...