सहपाठी ने अंजाम दी वारदात छात्रा के गले पर ब्लेड से वार

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन बर्मा 

सोलन शहर के रेलवे लाइन के समीप दिन-दहाड़े एक स्कूली छात्रा ने अपनी ही सहपाठी के गले पर ब्लेड से वार कर दिया। हादसे की शिकार लड़की को उपचार के लिए स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा शाम करीब पांच बजे का है। हादसे की शिकार छात्रा की आयु महज 14 वर्ष है।

ब्लेड से गले पर वार करने वाली दूसरी लड़की अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आई। हादसे को अंजाम देने के बाद लड़की मौके से फरार हो गई। हादसे की शिकार छात्रा की बहन ने बताया कि किसी बात को लेकर आपस में उलझी दोनों छात्राएं एक ही स्कूल में पढ़ती हैं और दोनों के बीच स्कूल में ही किसी बात को लेकर एक दिन पूर्व बहस हुई थी।

दोनों छात्राओं के बीच बहस इस हद तक पहुंच गई कि अगले दिन एक छात्रा ने अपनी ही सहपाठी के गले पर ब्लेड से वार कर डाला। हादसे का शिकार छात्रा क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन है। अस्पताल में उपचार करने वाले चिकित्सक डा. संजीव गुप्ता ने बताया कि युवती खतरे से बाहर है।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि हादसे का शिकार लड़की अस्पताल में उपचाराधीन है। उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...