भाजपा देश के किसानों को अपमानित करने और उनके खिलाफ अपशब्द बोलने के लिये किसानों से मांगे माफी

--Advertisement--

Image

शिमला,20 नव.शिमला-जसपाल ठाकुर
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा से देश के किसानों को अपमानित करने और उनके खिलाफ अपशब्द बोलने के लिये देश से विशेष तौर पर किसानों से माफी मांगने को कहा है।उन्होंने कहा है कि पिछले एक साल से अधिक समय से चल रहे किसान आंदोलन को भाजपा नेताओं ने उन्हें बदनाम करने के लिए अनेक षडयंत्र रचे। इस दौरान किसानों के आंदोलन को विदेशों से फंडिंग होने के झूठे आरोप लगाना और उन्हें पाकिस्तानी आतंकवादी तक बताना उनका ही नही देश का अपमान था ।इस आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसान शहीद हुए।इस सबके लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए।
राठौर ने किसानों के इस विजय पर्व उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि अगर प्रधानमंत्री ने पहले  किसानों की बात सुनी होती तो 700 किसानों की मौत नही होती।उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को कुचलने के लिए भाजपा ने जो अनैतिक हतकंडे अपनाए गए उससे सरकार के प्रति लोगों का विश्वास कम हुआ है।उन्होंने कहा  देश  और देश का किसान बहुत मजबूत है। उन्हें न तो तोड़ा जा सकता है और न ही उसे कमजोर किया जा सकता है।लोकतंत्र में सरकार के किसी भी फैसले का शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करना देश के किसी भी नागरिक का अधिकार है और इससे उसे महरूम नही किया जा सकता।
राठौर ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की तीन कृषि कानून को रद्द करने की मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए देश के अनेक स्थानों में रैलियां की।उन्होंने कहा था कि एक दिन मोदी सरकार को किसानों की इस मांग के आगे झुकना ही पड़ेगा जो अब सही सावित हुई है। पिछले 14 महीनों से मैदान में डटे किसानों के आगे मोदी सरकार को झुकना ही पड़ा है।उन्होंने कहा कि आज देश जिन विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है वह सब भाजपा की नीतियों व निर्णयों का ही परिणाम है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने किसानों के इस आंदोलन के समर्थन में रैलियां और ट्रैक्टर यात्रा की।उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों का खामियाजा बागवानों को भी भुगतना पड़ा है। राठौर ने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनाव परिणामों के बाद भाजपा अपनी कुंभकर्णी नींद से जागी है।उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दो ऐसे मुद्दे है जिससे देश आज परेशान है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले साल पांच राज्यों होने जा रहें उप चुनावों में किसानों के बढ़ते गुस्से को देख कर ही लिया है।उन्होंने कहा कि मोदी को न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागू करने का कानून बना कर किसानों की इस मांग को पूरा करना चाहिए।उन्होंने कहा जब तक सरकार इसे एमएसपी लागू नही करती तबतक कांग्रेस किसानों के इस आंदोलन के साथ खड़ी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...