नाकाबंदी पर चरस के साथ महिला गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

महिलाएं भी अब चरस तस्करी के अवैध कारोबार से जुड़ रही हैं। पुलिस ने कोटी पुल के पास नाकाबंदी के दौरान एक महिला से 962 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए जिला चम्बा में एक विशेष अभियान चलाया है।

इसी अभियान के तहत पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने शुक्रवार को चम्बा-संघणी मार्ग पर कोटी पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर एक महिला पिट्ठू बैग लेकर पैदल आ रही थी। वह नाके पर पुलिस टीम को देखकर घबरा गई। इस पर पुलिस को महिला पर शक हो गया और उसे तलाशी के लिए रोक लिया।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम व पता ठाकरी (52) पत्नी केसरू निवासी बनौला चुराह बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 962 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला चरस की खेप कहां से लाई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

एसपी अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...