राहगीर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, पीजीआई ले जाते समय हुई मौत

--Advertisement--

Image

ऊना-अमित शर्मा

ऊना जिला के देहलां कस्बे में सडक क्रास कर रहे व्यक्ति को बाइक चालक ने टक्कर मारी। जिससे एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में रेफर किया गया। ऊना अस्पताल में घायल की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। लेकिन उसकी पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान गुलशन साह 50 पुत्र स्व. नटाई साह निवासी कुल्ला खास दोगच्छी जिला पूर्णिया बिहार के रूप में हुई है।

मैहतपुर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। जानकारी के अनुसार ऊना विस क्षेत्र के तहत पड़ते देहलां गांव में एक व्यक्ति सड़क पर पार कर रहा था। इतने में तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने राहगीर को टक्कर को मार दी। जिससे गुलशन साह गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिर गया।

स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल व्यक्ति का उपचार शुरु किया। बाद में चिकित्सकों ने घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। लेकिन घायल पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही जख्माें की ताव ना सहते हुए दम तोड़ दिया। इसके तुरंत बाद एंबुलेंस चालक मृतक को वापस ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में ले आया।

उधर सूचना मिलते ही मैहतपुर पुलिस चौकी के हैड कांस्टेबल कमल कुमार पुलिस टीम के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना का जायजा लिया और उसके बाद अस्पताल पहुंचकर मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए शव-गृह में भेजा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

10 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ के लिए कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय, शिमला द्वारा सूचित किया गया...

Job Alert: मंडी में रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त को होगा कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज...

कांगड़ा में 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को मिली हरी झंडी, अजय वर्मा ने किया शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम...