कारोबारी से मारपीट पर आईआरएस समेत तीन अफसरों के खिलाफ केस दर्ज

--Advertisement--

Image

जीएसटी सतर्कता निदेशालय बद्दी ने व्यापारी आजाद गुप्ता को आठ नवंबर को टैक्स को भरने के लिए नोटिस भेजा। नोटिस के बाद वह हर रोज कार्यालय जाता रहा। 16 नवंबर को जब वह सभी औपचारिकताएं पूरी कर जीएसटी कार्यालय पहुंचा तो वहां पर अधिकारियों ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की।

सोलन- जीवन बर्मा 

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जीएसटी को लेकर कारोबारी से मारपीट करने पर एक आईआरएस समेत तीन अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

इधर, बुधवार को व्यापारियों ने जीएसटी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही अधिकारियों को गिरफ्तार नहीं किया तो व्यापारी बद्दी बाजार को बंद कर आंदोलन करेंगे।

जीएसटी सतर्कता निदेशालय बद्दी ने व्यापारी आजाद गुप्ता को आठ नवंबर को टैक्स को भरने के लिए नोटिस भेजा। नोटिस के बाद वह हर रोज कार्यालय जाता रहा।

16 नवंबर को जब वह सभी औपचारिकताएं पूरी कर जीएसटी कार्यालय पहुंचा तो वहां पर अधिकारियों ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की। इसमें एक आईआरएस अधिकारी भी शामिल है।

उसने जब मदद करने के लिए अपने साथी योगेश गोयल को बुलाया तो इन अधिकारियों ने योगेश के साथ भी मारपीट की। योगेश ने किसी तरह से वहां से भाग कर पुलिस को बुलाया और कमरे में बंद आजाद गुप्ता को कमरे से बाहर निकाला।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...