कोविड सर्टिफिकेट पर ही मिलेगा राशन, प्रदेश में वैक्सीनेशन टारगेट पूरा करने को एनएचएम ने कसी कमर

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट 

राशन के डिपो में अब वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही राशन मिलेगा, जिस व्यक्ति के पास वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट नहीं होगा उस व्यक्ति का नाम डिपो संचालक नोट कर लेंगे। उसके बाद डिपो संचालक उन व्यक्तियों की सूची आशा वर्कर्ज, एएनएम और नजदीकी वैक्सीनेशन केंद्रों को सौंपेंगे।

वैक्सीनेशन की दूसरी डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश में नई रणनीति तैयार की है। दरअसल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश में 30 नवंबर तक प्रदेश भर में वैक्सीन की दूसरी डोज शत-प्रतिशत लोगों को लगाने का लक्ष्य रखा है।

ऐसे में विभाग के पास कुल 12 दिनों का समय अब शेष बचा है और 20 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाना अभी बाकी है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 12 दिनों के अंदर बचा लक्ष्य हासिल करने के लिए रणनीति तैयार की है।

इस रणनीति के तहत स्कूलों में भी छात्रों के अभिभावकों की सूची तैयार की जाएगी। राज्य में वैक्सीन की पहली खुराक की कुल 5760111 और दूसरी खुराक की 4326041 खुराक दी जा चुकी है।

धड़ाधड़ आ रहे मैसेज

सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले सभी व्यक्तियों के टीकाकरण की स्थिति की जांच की जाएगी और छूटे हुए सभी पात्र व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण के लिए निकटतम टीकाकरण केंद्र में निर्देशित किया जाएगा।

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उन लाभार्थियों को नियमित वॉयस एसएमएस भेजे जा रहे हैं, जो कोविड टीकाकरण के दूसरे चरण के कारण हैं।

गांवों में पंचायतें भी कर रही वैक्सीनेशन सर्वे

पंचायतें पहले से ही सक्रिय रूप से कोविड टीकाकरण और वैक्सीन लाभार्थियों की पहचान जुटाने के लिए घर-घर सर्वेक्षण कर रही हैं। शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण का भी अत्यधिक महत्त्व है और टीकाकरण सुनिश्चित करने में शहरी निकायों की भागीदारी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके लिए शहरी क्षेत्रों में शहरी स्थानीय निकाय अपने-अपने वार्डों में टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...