दूल्हा नहीं दुल्हन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस , महिला होगी सीएम पद की दावेदार : अजय बहादुर सिंह

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित रेणुका के विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार की पत्रकार वार्ता के दौरान जब मीडिया ने वर्ष 2022 में कांग्रेस के दूल्हे को लेकर सवाल पूछा तो जिला कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर ने जवाब दिया कि वर्ष 2022 में दूल्हे की जगह दुल्हन भी हो सकती है।

यानी इस से साफ जाहिर है कि कांग्रेस पार्टी वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए किसी महिला प्रत्याशी को भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार बना सकती हैं। गौर हो कि आज जिला मुख्यालय नाहन में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और रेणुका जी के विधायक विनय कुमार द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई थी।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह भी मौजूद थे।  इस दौरान उन्होंने भले ही मजाकिया लहजे में जवाब दिया कि दूल्हे की जगह दुल्हन भी चुनावी दंगल में कांग्रेस किसी दुल्हन यामी महिला को भी सीएम पद का उम्मीदवार बना सकती है या यूं कहें कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के दावेदार कोई महिला भी हो सकती है।

गौर हो कि अजय बहादुर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी नेताओं में से एक है और अभी हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव के दौरान वह मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रतिभा सिंह के प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सराज में ही डटे रहे और अंततः मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार प्रतिभा सिंह विजय हुई।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...